फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   From today more garbage fee will have to be paid in the capital

Shimla News: राजधानी में आज से देना होगा ज्यादा कूड़ा शुल्क

Fri, 31 Mar 2023 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
From today more garbage fee will have to be paid in the capital
शिमला। शहरवासियों को पहली अप्रैल से अब 106 की जगह 117 रुपये मासिक कूड़ा शुल्क चुकाना होगा। नगर निगम ने शहर में कूड़ा शुल्क की दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन


यह बढ़ोतरी पहली अप्रैल से लागू होगी। मई में शहरवासियों को बढ़ी दरों पर अप्रैल के बिल जारी होंगे। घरेलू की तरह व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी 10 फीसदी ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। निगम प्रशासन के अनुसार हर साल अप्रैल से शिमला शहर में कूड़ा शुल्क की दरों में दस फीसदी का इजाफा होता है। नगर निगम सदन के फैसले के अनुसार घरों से कूड़ा उठाने का काम करने वाले सैहब कर्मचारियों की तनख्वाह में हर साल दस फीसदी की बढ़ोतरी करने के लिए यह दरें बढ़ाई जाती हैं। शहर में नगर निगम की डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना से करीब 60 हजार लोग जुड़े हैं। इनमें 40 हजार ऐसे हैं जिन्हें हाउसहोल्ड यानि घरेलू दरों पर अब 117 रुपये का मासिक बिल जारी होगा। व्यावसायिक उपभोक्ताओं की 10 से ज्यादा श्रेणियां हैं जिनका बिल कूड़े की मात्रा के अनुसार 266 से लेकर पांच हजार रुपये तक है। इनमें भी अप्रैल से दस फीसदी की बढ़ोतरी लागू हो रही है।
विज्ञापन




प्राॅपर्टी टैक्स बढ़ोतरी से राहत
शहर में पहली अप्रैल के बाद नगर निगम भवन मालिकों को प्राॅपर्टी टैक्स के बिल जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू करने जा रहा है। इस बार लोगों को टैक्स बढ़ोतरी से राहत दी गई है। सदन के फैसले के अनुसार इस साल टैक्स में दस फीसदी की बढ़ोतरी होनी थी। लेकिन चुनावी साल को देखते हुए सरकार ने फिलहाल जनता को राहत दी है। अब पुरानी दरों पर ही बिल जारी किए जा रहे हैं। शिमला शहर में कुल 30 हजार भवन मालिकों से नगर निगम प्रापर्टी टैक्स वसूलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहन पंजीकरण, सेस में अभी बढ़ोतरी नहीं
शहर में नए वाहनों के पंजीकरण पर एमसी शुल्क अभी लागू नहीं होगा। इसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा। इसी तरह बिजली और शराब सेस में बढ़ोतरी भी फिलहाल लागू नहीं हो रही। इस पर भी सरकार की मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed