{"_id":"66f177466baa46fc080977f6","slug":"from-outside-shiv-temple-railing-removal-instructions-shimla-news-c-19-sml1001-414285-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिव मंदिर के बाहर से \nरेलिंग हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिव मंदिर के बाहर से रेलिंग हटाने के निर्देश
विज्ञापन
सचिवालय से एमसी को मिले हैं निर्देश
ठेकेदार ने एमसी से बिना अनुमति लिए लगा दी थी रेलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लिफ्ट शिव मंदिर के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने का मामला प्रदेश सचिवालय पहुंच गया है। सचिवालय से इस बारे में निर्देश मिलने के बाद नगर निगम ने फूड कोर्ट के ठेकेदार को तुरंत यह रेलिंग हटाने के निर्देश जारी किए हैं।
साथ ही ठेकेदार को अपना फूड कोर्ट का पूरा प्लान भी पेश करने को कहा है। लिफ्ट शिव मंदिर के बाहर नगर निगम ने फूड कोर्ट के तौर पर नौ दुकानों का निर्माण किया है। इसे हाल ही में एक नामी फूड कोर्ट कंपनी को ठेके पर दिया है। यह कंपनी अगले माह से इसका संचालन शुरू कर देगी। हालांकि इससे पहले ठेकेदार ने इन दुकानों के चारों ओर जालीनुमा रेलिंग लगा दी। स्थानीय लोगों के अनुसार शिव मंदिर के बाहर भी रेलिंग लगाई गई जिससे मंदिर का रास्ता संकरा हो गया है। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई और नगर निगम से लेकर प्रदेश सचिवालय तक में इसकी शिकायत कर दी।
लोगों का आरोप है कि मंदिर का रास्ता रोका जा रहा है। हालांकि शिकायत मिलते ही निगम ने मौके पर काम रुकवा दिया था। सोमवार को ठेकेदार को नगर निगम ने बैठक के लिए बुलाया था। इसे निर्देश दिए हैं कि मौके पर लगाई गई रेलिंग हटाई जाए। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि ठेकेदार को बिना अनुमति लगाई रेलिंग हटाने को कहा है।