फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   From myths to the market, a discussion on the image of women

Shimla News: मिथकों से बाजार तक महिलाओं की छवि पर चर्चा

Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
From myths to the market, a discussion on the image of women
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला की अंग्रेजी साहित्यिक सोसायटी म्यूज की ओर से मिथकों से बाजार तक : महिलाओं का प्रतिनिधित्व और महिला सशक्तीकरण का प्रश्न विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें हिमाचल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की पूर्व प्रोफेसर एवं अध्यक्ष और भाषा संकाय की पूर्व डीन डॉ. पंकज के. सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। डॉ. सिंह ने महिलाओं के प्रतिनिधित्व की यात्रा पर चर्चा करते हुए पौराणिक आदर्शों से लेकर वर्तमान बाजार आधारित छवियों तक महिला पात्रों और उनकी प्रस्तुतियों का विश्लेषण किया। उन्होंने छात्राओं से ऐसे प्रतिनिधित्व को आलोचनात्मक दृष्टि से समझने और सजग पाठक व विचारक बनने का आह्वान किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने छात्राओं से अपनी क्षमता पहचानकर सपनों को पूरा करने का आग्रह किया।इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के शिक्षक, उप प्राचार्य डॉ. सुभाष कापटा, डॉ. कार्तिकेय चौहान सहित शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article