फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Friends Sports Fagu won the volleyball trophy by defeating CO-11

Shimla News: फ्रेंड्स स्पोर्ट्स फागू ने सीओ-11 को हराकर जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Friends Sports Fagu won the volleyball trophy by defeating CO-11
जुन्गा में हुआ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

मैदान से स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत मंगलवार को जुन्गा में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में फ्रेंड्स स्पोर्ट्स फागू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीओ-11 पुलिस बटालियन जुन्गा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता का आयोजन सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) और प्रदेश प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में एसजेवीएनएल के निदेशक (कार्मिक) अजय शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि पद्मश्री नेक राम शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अजय शर्मा ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद स्वस्थ शरीर के साथ सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन


पद्मश्री नेक राम शर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण के साथ पौष्टिक और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ भी जरूरी हैं। समारोह में निदेशक अजय शर्मा और पद्मश्री नेक राम शर्मा ने खिलाड़ियों सहित उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार फागू के आशीष, बेस्ट स्पाइकर का पुरस्कार सीओ-11 के प्रवीण और बेस्ट लिफ्टर का पुरस्कार जुन्गा के कमल को दिया गया। इस अवसर पर एसजेवीएनएल की सीजीएम सीमा कुमार, परविंद नेगी, राजेंद्र चौहान, विपिन कुमार, सुमेहा कौशल सहित पुलिस बटालियन के अधिकारी एवं जवान और विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी मौजूद रहे। पुलिस बैंड ने आकर्षक धुनें प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article