हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू, इस दिन भारी हिमपात की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग समेत सूबे के पर्वतीय क्षेत्रों में पर रुक-रुक कर हल्का हिमपात हो रहा है। रोहतांग में वीरवार दोपहर बाद तक 10 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।
राजधानी शिमला समेत निचले इलाकों में भी बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन 13 जनवरी तक पूरे प्रदेश में बारिश- बर्फबारी के आसार जताए हैं। 12 जनवरी को सूबे के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उधर, मौसम के तेवरों को देख कुल्लू, लाहौल में शुक्रवार और शनिवार को अलर्ट जारी कर दिया है। उच्च पर्वतीय इलाकों में बीते दिनों हुई नए साल की पहली बर्फ बारी की दुश्वारियां ताजा बर्फबारी से और बढ़ गई हैं। पूरा प्रदेश फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है।
अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए सतर्क रहने के आदेश
उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने जिला के दूरदराज क्षेत्रों में सभी विभागों के अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। वहीं, मौसम के बदले तेवर को देखते हुए एचआरटीसी कुल्लू ने जिला के प्रभावित दो दर्जन रूटों पर बसों को नहीं भेजने का निर्णय लिया है।
जिला चंबा की ऊपरी चोटियों में भी वीरवार दोपहर बाद रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 जनवरी को मौसम साफ रहने और 15-16 जनवरी को फिर बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।
विभिन्न शहरों में ये रहा न्यूनतम तापमान
केलांग - 10.2
कल्पा - 5.0
मनाली - 2.6
मंडी 0.2
भुंतर 0.8
सोलन 1.6
शिमला 3.7