मौसम ने फिर ली करवट, यहां दर्ज हुआ ताजा हिमपात व कई क्षेत्रों में शीतलहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम ने फिर करवट ली है। ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया है। इससे जनजातीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात का क्रम जारी है।
लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में तीन सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। मनाली की अन्य चोटियों मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, पतालसू पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, शिरघन, हामटा पास, चंद्रखणी पास में भी ताजा हिमपात हुआ है। जिससे घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पांगी और लाहौल में हिमपात से शीतलहर
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। कुल्लू और चंबा के पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को हिमाचल में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं।
सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 21.4, धर्मशाला में 26.2, ऊना में 33.4, नाहन में 27.3, सोलन में 26.0, कांगड़ा में 30.1, सुंदरनगर में 30.4, भुंतर में 28.2, कल्पा में 16.6, हमीरपुर में 30.5, बिलासपुर में 30.0, मंडी में 30.4 और कांगड़ा में 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इधर, जनजातीय क्षेत्र पांगी में रविवार देर शाम हल्का हिमपात हुआ है। हिमपात होने से अलवास-किलाड मार्ग वाया साच पास से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।