फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fresh snowfall recorded in manali and rainfall in shimla

मनाली की चोटियों पर बर्फबारी, शिमला समेत इन शहरों में बरसे बादल

Fri, 19 Jul 2019 06:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jul 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in manali and rainfall in shimla
- फोटो : अमर उजाला

जुलाई में भी प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार को पर्यटन नगरी मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित कुल्ल-मनाली में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। मंडी और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में भी बादल बरसे।

विज्ञापन


भूस्खलन होने से धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास कुछ समय के लिए बंद भी रहा। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 25 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में शुक्रवार शाम चार बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर के समय शहर में झमाझम बादल बरसे। शाम चार बजे के बाद शहर में मौसम साफ होने के साथ हल्की धूप खिली। जिला कांगड़ा के कई इलाकों में शुक्रवार दोपहर तक बारिश का दौर जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला-मैक्लोडगंज खड़ा डंडा बाईपास मार्ग पर भूस्खलन

fresh snowfall recorded in manali and rainfall in shimla
ऊना में बारिश से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

बारिश से धर्मशाला-मैक्लोडगंज खड़ा डंडा बाईपास मार्ग पर भूस्खलन हुआ। इस कारण पहाड़ी का सारा मलबा सड़क पर आ गया। सड़क मार्ग दोपहर बाद बहाल हुआ। इस दौरान खड़ा डंडा होकर आने वाले वाहनों को मुख्य मार्ग से होकर धर्मशाला पहुंचना पड़ा।

मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भी शुक्रवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। जिला के सराज, नाचन सहित अन्य इलाकों में भी बादल जमकर बरसे। जिला चंबा में हल्की बारिश हुई।

शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, बिलासपुर में 30.0, हमीरपुर में 29.7, धर्मशाला-कांगड़ा-भुंतर में 28.2, नाहन में 27.5, सुंदरनगर में 27.3, चंबा में 25.9, सोलन में 25.2, शिमला में 20.2, कल्पा में 19.0, डलहौजी में 17.8 और केलांग में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed