{"_id":"601c094c95a97b073229c5bf","slug":"fresh-snowfall-no-less-than-life-saving-for-apple-wheat-and-pea-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब, गेहूं और मटर की फसल के लिए संजीवनी से कम नहीं ताजा हिमपात, किसान-बागवान गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब, गेहूं और मटर की फसल के लिए संजीवनी से कम नहीं ताजा हिमपात, किसान-बागवान गदगद
Fri, 05 Feb 2021 12:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
संजीवनी से कम नहीं ताजा हिमपात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी महीने में सूखे से परेशान किसानों-बागवानों को ताजा हिमपात और बारिश से बड़ी राहत मिली है। फल उत्पादक क्षेत्रों के बगीचों में फरवरी महीने में हुआ हिमपात खुराक का काम करेगा। ताजा हिमपात और बारिश सेब समेत गेहूं, जौ, मटर, गोभी और पालक आदि की फसल के लिए संजीवनी का काम करेंगे। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी तक सेब के पेड़ों को करीब 600 घंटे (चिलिंग आवर) की कड़ाके की ठंड ही मिली है।
विज्ञापन
ताजा हिमपात से अब चिलिंग आवर के 1200 घंटे पूरे हो सकेंगे। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने बताया कि इन दिनों हो रही बारिश गेहूं, जौ, मटर, गोभी, पालक आदि सब्जियों के लिए अच्छी है। इस बारिश से पैदावार बढ़ेगी। खासकर फल उत्पादक क्षेत्रों में फरवरी का हिमपात संजीवनी का काम करेगा। सेब के बगीचों में अब लंबे समय तक नमी रहेगी और फलदार पेड़ों को नई जान मिलेगी।
विज्ञापन
क्या करें बागवान
बगीचों में बर्फ पिघलने तक इंतजार करें
बर्फ पिघलने के बाद नमी रहने तक बगीचों में तौलिए बनाएं और खाद डालें
जिन बागवानों ने समय-समय पर पेड़ों की प्रूनिंग का काम सही तरीके से किया है, वे पेड़ों को नुकसान की चिंता न करें