फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fresh snowfall in rohtang and heavy rainfall warning for himachal

रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे, हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 12 Jul 2019 05:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jul 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in rohtang and heavy rainfall warning for himachal
रोहतांग में बर्फ देखने पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को मानसून सक्रिय होने से रोहतांग में ताजा हिमपात और मनाली में झमाझम बारिश हुई। राजधानी शिमला सहित कई मैदानी क्षेत्रों में दिनभर मौसम का मिजाज बनता-बिगड़ता रहा। हालांकि, अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। रविवार और सोमवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन

ब्यास नदी किनारे न जाने की हिदायत

fresh snowfall in rohtang and heavy rainfall warning for himachal
कुल्लू में ब्यास नदी उफान पर - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार दोपहर बाद कुल्लू की ऊझी घाटी के साथ मनाली में जमकर बादल बरसे। रोहतांग के साथ मनाली की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है। हिमपात और बारिश के बाद लुढ़के तापमान से लोगों और पर्यटकों ने उमस से राहत ली। जिला प्रशासन ने बारिश में सैलानियों को सुरक्षा के चलते ब्यास नदी किनारे न जाने की हिदायत दी है।

शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, कांगड़ा-भुंतर में 32.0, चंबा में 31.5, सुंदरनगर में 30.1, बिलासपुर में 30.0, धर्मशाला में 29.8, हमीरपुर में 29.7, नाहन में 27.9, सोलन में 27.0, शिमला में 24.2, कल्पा मे 22.0, केलांग में 20.5 और डलहौजी में 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed