{"_id":"60464e0e8ebc3e591f4950fa","slug":"fresh-snowfall-in-narkanda-shimla-kunzum-pass-and-rohatng-lahaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: रोहतांग, नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: रोहतांग, नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात
Mon, 08 Mar 2021 09:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Mar 2021 09:48 PM IST
सार
- शिमला में झमाझम बारिश, 10 मार्च से बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का येलो अलर्ट
- पर्यटकों के लिए खुली अटल टनल, ताजा हिमपात से न्यूनतम तापमान में कमी
विज्ञापन
लाहौल के सिस्सू में पहुंचे सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू-लौहाल के रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम दर्रा और शिमला के नारकंडा सहित प्रदेश के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार रात और सोमवार सुबह ताजा हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला के साथ प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार रात भर बादल भी बरसे हैं। मौसम में आए बदलाव से न्यूनतम तापमान में कमी आई है।
विज्ञापन
12 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। 10 से 12 मार्च तक कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सोमवार दोपहर बाद मौसम साफ होने के बाद धूप खिली। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की पहाड़ियां बर्फ की चादर से सफेद हो गई हैं। निचले इलाकों में झमाझम बारिश से किसानों-बागवानों को राहत मिली है। रोहतांग दर्रा में 35 और जलोड़ी दर्रा में 30 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर भी हल्की बर्फ से सफेद हो गए हैं। मौसम खुलते ही अटल टनल पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। जलोड़ी दर्रा में ताजा हिमपात की वजह से एचआरटीसी की बसें बड़ा नाला से आगे नहीं जा सकी हैं। महाशिवरात्रि उत्सव को देखते हुए एनएच अथॉरिटी ने हाईवे-305 को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग -0.5
कल्पा 0.2
कुफरी 2.4
शिमला 5.5
मनाली 5.6
डलहौजी 7.9
चंबा 8.4
धर्मशाला 9.0
नाहन 14.3