हिमाचल: नारकंडा में ताजा बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से घरों में दुबके लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नारकंडा और हाटू पीक समेत चोटियों में फिर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से एनएच-पांच पर दोबारा वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। जिला कुल्लू में बर्फबारी का दौर जारी है। आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, सूबे के बर्फीले क्षेत्रों में बिजली-पानी का संकट अभी भी बना हुआ है। कुल्लू जिला की पहाड़ियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र हिमपात से लकदक हो गए हैं।
बर्फबारी से दर्जनों सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। रोहतांग में 60, जलोड़ी दर्रा में 45, सोलंगनाला में 20 सेंटीमीटर ताजा हिमपात होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं बर्फबारी ने हाइवे-305 को पिछले एक हफ्ते से बहाल करने में जुटे एनएच अथॉरिटी की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सैंज घाटी को जोड़ने वाला लारजी-सैंज-न्यूली मार्ग बार-बार अवरूद्ध हो रहा है। बीती रात को भी मार्ग बंद रहा जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जनजातीय जिला लाहौल में शुक्रवार सुबह से हल्की बर्फबारी हो रही है जिससे एक बार फिर घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। लोगों घरों में दुबक गए हैं। लाहौल के सिस्सू में फंसे बीमार पुलिस कांस्टेबल को चार फीट बर्फ में पांच किलोमीटर उठाकर अटल टनल से कुल्लू लाया गया। हालांकि बीते दिन एक निजी हेलीकॉप्टर की मदद से बीमार जवान को कुल्लू जाया जाना था लेकिन रोहतांग दर्रा में मौसम खराब होने से उड़ान नहीं हो सकी थी।
Himachal Pradesh: Narkanda in Shimla district received snowfall. pic.twitter.com/vjFxiJvJ9o
— ANI (@ANI) January 17, 2020