फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fresh Snowfall in Himachal Hills.

हिमाचल में ताजा हिमपात, अगले 5 दिन भी बर्फबारी के आसार

Wed, 04 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fresh Snowfall in Himachal Hills.

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार दोपहर बाद कुल्लू जिला के बाह्य सराज को जोड़ने वाले औट-बंजार-सैंज हाइवे 305 में पड़ने वाले जलोड़ी दर्रे, जिला चंबा के पांगी और भरमौर के मणिमहेश पर्वत में ताजा हिमपात हुआ है।

विज्ञापन


मौसम के बदले रुख के देखते हुए तीन दिन बाद मंगलवार को भी एचआरटीसी की बसें जलोड़ी दर्रा से होकर नहीं गुजर सकी। उधर, प्रदेश में बुधवार से लेकर आठ जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी बुलेटिन में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आठ जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति और मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर की चोटियों में बर्फबारी जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, शीतलहर ने जकड़ा

Fresh Snowfall in Himachal Hills.

मंगलवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने से राजधानी शीत लहर की चपेट में है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6, कल्पा में माइनस 2.6 और मनाली में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शिमला में न्यूनतम तापमान 4.7, सुंदरनगर में 2.3, भुंतर में 1.0, धर्मशाला में 9.0, ऊना में 6.8, नाहन में 9.9, सोलन में 3.0, चंबा में 4.2, बिलासपुर में 3.8, हमीरपुर में 4.4 और मंडी में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 13.0, धर्मशाला में 15.8, सोलन में 18.4, नाहन में 20.8, कल्पा में 10.4, ऊना में 21.5, सुंदरनगर में 18.4 और भुंतर में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed