हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मार्च महीने में भी बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। सोमवार को लाहौल, किन्नौर, चंबा, कुल्लू-मंडी की चोटियों पर फिर हिमपात हुआ। लाहौल के म्याड़ में हिमखंड गिरने से लोनिवि का एक पुल ध्वस्त हो गया है।
करीब 28 लाख की लागत से बना पुल ढहने से आठ गांवों का संपर्क कट गया है। राजधानी शिमला, हमीरपुर समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
इससे गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने और सात से नौ मार्च तक फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।
तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट
सोमवार को रोहतांग दर्रे में 10 और कल्पा में 3 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। कुल्लू में लगातार हो रही बारिश से कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे-21, कुल्लू-मनाली वामतट, कुल्लू- लगघाटी मार्ग पर भूस्खलन से आवाजाही खतरनाक हो गई है।
चंबा में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। जिले में करीब 115 गांव अभी भी अंधेरे में डूबे हुए हैं। राजधानी शिमला में सुबह तो धूप खिली लेकिन दोपहर को ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी रहा।
प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। लाहौल घाटी में हिमखंड से दूसरा पुल ध्वस्त हो गया है। इससे पहले चोखंग गांव के समीप 25 लाख रुपये की लागत से बना पुल भी हिमखंड से ध्वस्त हुआ था।
प्रदेश में इस सीजन में 40 के करीब हिमखंड गिर चुके हैं। लोनिवि चिनाब मंडल उदयपुर के सहायक अभियंता अनूप शर्मा ने करपट के समीप नाले में पुल के ध्वस्त होने की पुष्टि की है।
विभिन्न शहरों में ये रहा न्यूनतम तापमान
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 8.6
कल्पा - 2.6
डलहौजी 0.2
मनाली 0.4
कुफरी 0.8
शिमला 3.5
धर्मशाला 3.8