{"_id":"69f5dd24f76595ab45048c2a","slug":"french-house-becomes-champion-in-auckland-house-school-shimla-news-c-19-sml1002-714850-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ऑकलैंड हाउस स्कूल में \nफ्रेंच हाउस बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ऑकलैंड हाउस स्कूल में फ्रेंच हाउस बना चैंपियन
विज्ञापन
शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में शनिवार को अपर प्राइमरी स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फिटनेस, टीम वर्क और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर और मार्च पास्ट के साथ हुई। स्पोर्ट्स मीट में एरोबिक्स, योग, जिम्नास्टिक और स्टिक पीटी ड्रिल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ताइक्वांडो, ट्रैक, बैटन रिले, 100 मीटर दौड़, बॉल रिले, स्किपिंग रेस, स्केटिंग रेस, म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी जैसी स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में फ्रेंच हाउस ने पहला, लेफ्रॉय हाउस ने दूसरा, दुर्रांत हाउस ने तीसरा और मैथ्यू हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिमनास्टिक में वेदांत ठाकुर और अद्वय चौहान ने गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, सुमेध शर्मा रहे। प्राचार्य रूबेन तनुमॉय जॉन ने कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।