फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Free Xray Facility to Tuberculosis Patients in Himachal.

स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा, अब फ्री होंगे इन रोगियों के एक्सरे

Tue, 17 Jan 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Tue, 17 Jan 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
Free Xray Facility to Tuberculosis Patients in Himachal.

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने घोषणा की कि प्रदेश में सोमवार से क्षय रोगियों के निशुल्क एक्स-रे होंगे। प्रदेश के तीन जिलों बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में सक्रिय क्षय रोगी मामलों की खोज अभियान का पहला चरण शुरू किया गया है।

विज्ञापन


दूसरा चरण जुलाई में कुल्लू, मंडी और सोलन में कार्यक्रम चलेगा। तीसरा चरण दिसंबर माह में संपन्न होगा। अभियान के तहत कर्मचारी क्षय रोगियों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। मंत्री ने क्षय रोगियों की पहचान और उपचार के लिए केंद्र सरकार के राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खोज अभियान की शुरुआत सोमवार को घुमारवीं से की।
विज्ञापन


यह अभियान 16 से 30 जनवरी तक चलेगा। इसके शुभारंभ पर उन्होंने क्षय रोग कर्मचारियों को 13 बाइक और एक स्कूटी दोपहिया वाहन दिए। उक्त कर्मचारी क्षय रोगियों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आशा वर्कर भी लोगों को जागरूक करेंगी। कौल सिंह ने बताया कि क्षय रोगियों की पहचान को प्रदेश में तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 चौपहिया वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। बताया कि विकराल रूप धारण कर चुके क्षय रोग की रोकथाम को देश भर में प्रथम चरण में 50 जिले चिन्हित किए थे। इनमें प्रदेश के तीन जिले शामिल हैं। हर वर्ष प्रदेश में 15 से 20 हजार क्षय रोगियों की पहचान कर उनका उपचार किया जा रहा है।

 

चुनाव कभी भी हों, कांग्रेस दोबारा बनाएगी सरकार

Free Xray Facility to Tuberculosis Patients in Himachal.

स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा प्रतिपक्ष नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल पर आधारहीन बयानबाजी करने का आरोप लगाया। कहा कि जनता विकास के नाम पर वोट डालती है। चुनाव किसी भी समय हों, कांग्रेस दोबारा प्रदेश में सरकार बनाएगी।

चार वर्षों में नियुक्त किए 575 चिकित्सक
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले चार वर्षों में 575 चिकित्सकों और 1100 नर्सों की नियुक्ति की गई। 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 28 स्वास्थ्य केंद्रों को सिविल अस्पताल बनाया गया। 50 बिस्तर वाले अस्पतालों को 100 बिस्तर वाले अस्पताल में बदला गया। प्रदेश में 4 मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed