अब धर्मशाला स्टेडियम में मिलेगा फ्री वाई फाई
- रिलायंस कंपनी ने होटल पवेलियन में लांच की यह सुविधा
- एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हजारों दर्शकों को होगा लाभ
विस्तार
टेलीकॉम जगत की अग्रणी कंपनी रिलायंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला और खिलाड़ियों के ठहरने को बनाए गए होटल पवेलियन में फ्री इंटरनेट वाई फाई सेवा लांच की। बाईस हजार क्षमता वाले एचपीसीए स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों को फेवरिट सेल्फी अपलोड करने या स्टेटस डालने, ग्रुप चैट करने, फेवरिट शॉट या मूवमेंट शेयर करने और तमाम तरह की इंटरनेट आधारित सेवाओं के
प्रयोग करने को हाई परफार्मेंस बीम फोमिंग डायरेक्शनल वाई फाई एक्सेस प्वाइंट्स (एपीएस) से कवर किया गया है। कंपनी ने अक्तूबर 2015 से धर्मशाला की चुनिंदा जगहों में मैकलोडगंज चौक, मंदिर रोड, मैकलोडगंज, कोतवाली बाजार और धर्मशाला में फ्री वाई फाई सेवा लांच की थी।
यह है फ्री वाई फाई अक्सेस
फ्री वाई फाई एक्सेस करने को मोबाइल यूजर्स को हैंडसेट से वाई फाई को चालू करना होगा। इसके बाद जियोनेट को सिलेक्ट कर, इंटरनेट ब्राउजर पर जाकर एड्रेस बार में कोई भी वेबसाइट चलानी होगी। अन्यथा यूजर्स अपने आप ही जियो लॉग इन पेज पर आएंगे। इसके बाद पेज में मोबाइल नंबर रजिस्टर कर वेरिफिकेशन कोड की मांग करनी होगी।
आवेदक को एसएमएस के माध्यम से कोड टेक्ट मेसेज के तौर पर प्राप्त होगा। इसे लॉगइन पेज पर भरकर वेरिफाई पर क्लिक करना होगा। इस तरह से हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ लिया जा सकेगा। यह कोड 24 घंटे तक प्रयोग में रहेगा। बाद में यूजर्स को इसी क्रम में दोबारा आवेदन कर सर्विस मिलेगी। लगातार 30 मिनट तक सर्विस का प्रयोग न होने पर यूजर अपने आप ही लॉग आउट हो जाएगा।