फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Free travel ride for women in HRTC buses on Bhaidooj

भैया दूज पर महिलाओं को HRTC में मुफ्त बस सेवा

Thu, 12 Nov 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 12 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Free travel ride for women in HRTC buses on Bhaidooj

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि शुक्रवार को भैया दूज पर्व पर एचआरटीसी की साधारण श्रेणी की बसों में महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में बाली ने कहा कि मुफ्त बस यात्रा की सुविधा वोल्वो, डीलक्स और जेएनएनआरयूएम श्रेणी के 129 रूटों को छोड़कर अन्य सभी बसों में मिलेगी।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव रोस्टर में छेड़छाड़ के आरोपों पर बाली ने भाजपा को खुली चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से पहले भाजपा तथ्यों के आधार पर बात करे। अगर तथ्य हैं तो सामने लाएं। कांग्रेस सरकार उस पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम ने त्योहारी सीजन में प्रदेश से बाहर रह रहे लोगों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए विशेष बसें चलाईं।
विज्ञापन


उन्होंने आग्रह किया कि वापसी के लिए लोग 15 नवंबर से पहले बुकिंग करवा लें ताकि इसके लिए विशेष बसों का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ने के लिए शीघ्र ही चामुंडा देवी से वृंदावन-आगरा वोल्वो बस सेवा शुरू करने का प्रयास कर रहा है। परिवहन निगम के बेड़े में 10 नई वोल्वो बसें भी शामिल की गई हैं जिनमें से दो-दो बसें धर्मशाला और नगरोटा बगवां डिपो को दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed