फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Free dialysis treatment for BPL Families in Himachal.

पांच लाख परिवारों को अस्पतालों में मुफ्त मिलेगी ये सुविधा

Mon, 25 Jul 2016 06:55 PM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Jul 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
Free dialysis treatment for BPL Families in Himachal.

हिमाचल में बीपीएल कार्ड धारकों को अब डायलिसिस करवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। गरीबों को कम से कम पैसे में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के केंद्र सरकार के प्रयासों के तहत अब हिमाचल में बीपीएल कार्ड होल्डरों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


जनजातीय जिलों को छोड़ प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी। सभी जिलों को डायलिसिस मशीन भी मुहैया करवाई जाएगी। इस योजना से प्रदेश के करीब पांच लाख बीपीएल परिवारों को लाभ होगा।
विज्ञापन


फिलहाल, प्रदेश के तीन जिलों सोलन, धर्मशाला और मंडी में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत मशीनें लगाई गई हैं। एनएचएम के मिशन निदेशक हंसराज शर्मा ने बताया कि बाकी जिलों में भी आने वाले कुछ समय में मशीनें लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कुल्लू के लिए भी मशीन लगाने का टेंडर हो चुका है। एक महीने में यहां भी मशीन लग जाएगी। इसके बाद जिले के लोगों को डायलिसिस के लिए चंडीगढ़, आईजीएमसी या अन्य किसी बड़े अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा।

12 सौ तक आता है एक बार का खर्च

Free dialysis treatment for BPL Families in Himachal.

वर्तमान में डायलिसिस के लिए औसतन हजार से बारह सौ रुपये खर्च करने पड़ते हैं। हिमाचल में पहले डायलिसिस मशीनों के न होने की वजह से लोगों को चंडीगढ़ या अन्य जगह जाना पड़ता था।

इससे लोगों पर ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ता था। सभी जिलों में डायलिसिस मशीनें लगने के बाद लोगों को इलाज मिलने में आसानी होगी।

आरएसबीवाई की लिमिट बन रही थी अड़चन
अभी तक बीपीएल कार्ड धारकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में मुफ्त इलाज की सुविधा थी, लेकिन उसमें सिर्फ 30 हजार रुपये तक लिमिट थी। किडनी खराब होने की स्थिति में डायलिसिस की जरूरत काफी पड़ती है और लिमिट आड़े आने लगती है।

इसीलिए अब बीपीएल कार्ड धारकों के लिए फ्री डायलिसिस की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed