फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud with youth

बैंक में नौकरी का झांसा देकर युवक से ऐंठ लिए 3.78 लाख

Sat, 26 Mar 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
fraud with youth
चार महिलाओं समेत 13 लोगों पर केस
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में लोगों को ठगने वाला साइबर गिरोह सक्रिय हो गया है। ठगों ने अब एक युवक को नौकरी का झांसा देकर उससे 3 लाख 78 हजार रुपये ऐंठ लिए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित सुरेश कुमार को निजी बैंक में नौकरी दिलाने के लिए एक फोन आया। इसे बैंक में अकाउंटेंट लगाने का प्रलोभन दिया गया। इसके बाद उससे प्रशिक्षण के लिए कुछ पैसों की मांग की। इस बीच शातिरों ने पंजीकरण के लिए युवक को एक लिंक भेजा और उसके दिए खाते में पैसे जमा करने के लिए कहा। नौकरी के चक्कर में युवक भी शातिर के झांसे में आ गया और 20 हजार की रकम जमा करवा दी। इसके बाद शातिर इस युवक से विभिन्न मदों के तहत पैसा मांगते रहे और 3 लाख 78 हजार 120 रुपये की राशि ऑनलाइन खातों में जमा करवा ली। अब शातिरों के फोन बंद पड़े हैं। ढली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द की आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed