Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud with bank fraud with bank

Shimla News: नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से ले लिया 20 लाख का ऋण

Tue, 08 Apr 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
fraud with bank fraud with bank
एक्सिस बैंक की मॉलरोड शाखा से दो लोगों ने लिया था गोल्ड लोन, जांच में निकला नकली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के एक और बैंक से नकली सोना देकर लाखों का लोन लेने का मामला सामने आया है। ताजा मामले में एक्सिस बैंक की मालरोड शाखा से दो लोगों ने गोल्ड लोन लिया, लेकिन जब आभूषणों की जांच की गई तो वह नकली निकले। बैंक को दोनों आरोपियों ने इस तरह से करीब बीस लाख रुपये की चपत लगाई है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आशीष परमार शाखा परिचालन प्रबंधक एक्सिस बैंक लिमिटेड मॉल शिमला शाखा ने बताया है कि बसंत लाल और इंद्र जस्टा ने बैंक से कुछ समय पहले गोल्ड लोन लिया था। आरोप है कि दोनों ने नकली आभूषण गिरवी रखकर जानबूझकर आपराधिक इरादे से ऋण लिया। हाल ही में जब बैंक ने गिरवी रखे गए सोने के आभूषणों की जांच की तो वह नकली पाए गए। शिकायत के मुताबिक यह आभूषण शुद्ध सोने के नहीं हैं और इन पर सोने की कोटिंग की गई है। नकली आभूषणों की बात सामने आने पर बैंक प्रबंधन ने मामले की शिकायत सदर पुलिस में दर्ज करवाई। बैंक के मुताबिक ऋण राशि और ब्याज सहित बैंक को इससे करीब 20,04,400 रुपये का वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है। बैंक के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि गोल्ड लोन देने से पहले बैंक सोने की जांच करता है। इसमें किसी सुनार से सोने की जांच करवाई जाती है। सुनार जांच के बाद सर्टिफिकेट जारी करता है कि आपका सोना कितने कैरेट का है। इसके अलावा बैंक के पास भी सोने की जांच के लिए किट होती है। इसमें नाइट्रिक एसिड और स्टोन टच विधि से सोने की गुणवत्ता को जांचा जाता है।
विज्ञापन


इनसेट
कई बैंकों में सामने आ चुके हैं नकली सोने से ऋण लेने के मामले
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी शहर के कई बैंकों में नकली सोने के आभूषणों को गिरवी रखकर लाखों का लोन लेने की बात सामने आ चुकी है। थाना सदर और न्यू शिमला में इसको लेकर केस भी दर्ज किए गए हैं। अब पुलिस मामले की जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार बैंक में नकली सोना देकर आरोपियों ने किस तरह से लाखों का लोन ले लिया। इससे पहले थाना सदर के तहत दो बैंकों में नकली सोना गिरवी रखकर करीब 59 लाख रुपये का ऋण लेने का मामला सामने आया है। आईसीआईसीआई और यूको बैंक के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने के दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। इस तरह के ज्यादातर मामले उस समय सामने आते हैं जब ऋणधारक लोन की किस्तें देना बंद कर देता है। इसके बाद जब बैंक आभूषणों की जांच करता है और वह नकली पाए जाते हैं। लगातार इस तरह के मामले सामने आने से बैंकों में गोल्ड लोन देने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने बैंक की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed