{"_id":"6193e53a8e6b394d33251eb1","slug":"fraud-with-apple-growers-in-himachal-fraudster-sandeep-mehta-interrogated-by-cid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानों से ठगी: जालसाज सैंडी की मुंबई में करोड़ों की संपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानों से ठगी: जालसाज सैंडी की मुंबई में करोड़ों की संपत्तियां
Wed, 17 Nov 2021 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:34 AM IST
सार
सोलन की अदालत ने सीआईडी को आरोपी की छह दिन की पुलिस रिमांड दी है, ऐसे में अधिकारी इस मियाद के दौरान आरोपी से ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बागवानों से ठगी की कुप्रथा शुरू करने वाले जालसाज संदीप मेहता उर्फ सैंडी ने धोखाधड़ी की रकम से मुंबई और अन्य शहरों में करोड़ों की संपत्तियां खड़ी कर ली थीं। बागवानों से ठगी मामले की जांच के लिए बनी सीआईडी की एसआईटी की पूछताछ में यह बात सामने आई है। मंगलवार को कई घंटे उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
चूंकि, सोलन की अदालत ने सीआईडी को आरोपी की छह दिन की पुलिस रिमांड दी है, ऐसे में अधिकारी इस मियाद के दौरान आरोपी से ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने में जुटे हैं। मूलरूप से कोटखाई के सैंडी ने सोलन में आढ़त का काम शुरू किया और साल 2015 से 2018 के बीच कई बागवानों को रकम अदायगी के लिए चेक दिए, जो बाद में बाउंस हो गए।
विज्ञापन
करीब पांच से छह करोड़ की राशि बागवानों और आढ़तियों से हड़पकर वह साल 2018 में हिमाचल से अपना पूरा काम समेटकर फरार हो गया और मुंबई में सेटल हो गया। 2019 में सीआईडी की एसआईटी ने जब ठगी के मामलों की जांच शुरू की तो संदीप की मुश्किल बढ़ गई।
विज्ञापन