{"_id":"380bae8355cf51e38b99bba7c63c6b45","slug":"fraud-for-govt-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की खातिर महिला ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी की खातिर महिला ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी पाने की खातिर महिला ने बड़ा फर्जीवाड़ा कर दिया। अब जाकर इसकी सच्चाई सामने आई है। मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां नगर पंचायत सरकाघाट के कुनालग वार्ड की एक महिला द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी हथियाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
महिला की ओर से फर्जी बॉस्केटबाल चैंपियनशिप का प्रमाण पत्र देकर सरकारी नौकरी प्राप्त कर ली गई थी। लेकिन आरटीआई के तहत सूचना लेने पर बॉस्केटबाल खिलाड़ियों में उक्त महिला का नाम नहीं मिला है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला सुनीता ने 2009 में फर्जी प्रमाण पत्र से स्पोट्स कोटे से शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल की थी। गोहर निवासी हरमेश कुमार पुत्र मोहन लाल ने सूचना के अधिकार का उपयोग करते हुए बॉस्केटबाल चैंपियनशिप की तीन वर्षों की सूचना ली तो उसमें आरोपी महिला का नाम नहीं था।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर हरमेश कुमार ने सरकाघाट पुलिस में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 120 बी आपराधिक षड़यंत्र रचने और 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि हरमेश की ओर से शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर महिला के पति राकेश ने बताया कि सभी आरोप निराधार है।