{"_id":"645cd5277c5ebc93ff02c93c","slug":"fraud-case-himachal-cooperative-bank-s-janjehli-branch-manager-and-three-clerks-also-suspended-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी मामला: हिमाचल सहकारी बैंक की जंजैहली शाखा के प्रबंधक और तीन क्लर्क भी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी मामला: हिमाचल सहकारी बैंक की जंजैहली शाखा के प्रबंधक और तीन क्लर्क भी निलंबित
Thu, 11 May 2023 05:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 May 2023 05:15 PM IST
सार
बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने बताया कि प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद जिला मंडी की जंजैहली शाखा के पूरे स्टाफ पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राज्य सहकारी बैंक की जंजैहली शाखा के प्रबंधक और तीन क्लर्क भी निलंबित कर दिए हैं। धोखाधड़ी के मामले में बैंक प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाखा का विशेष ऑडिट भी शुरू करवा दिया है। जांच पूरी होते ही संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की बात कही गई है। बीते सप्ताह शाखा के चपरासी को निलंबित करने के बाद अब पूरे स्टाफ पर गाज गिरी है। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने बताया कि प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद जिला मंडी की जंजैहली शाखा के पूरे स्टाफ पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक सुंदर लाल, क्लर्क निक्का राम, जीवन सिंह और अक्षय कटवाल को निलंबित किया गया है। इससे पूर्व चपरासी भाग मल को निलंबित किया गया था। प्रबंध निदेशक ने बताया कि जंजैहली शाखा का आंतरिक और विशेष ऑडिट कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंध निदेशक ने जंजैहली शाखा के खाताधारकों को आश्वस्त किया है कि गबन हुई राशि का बैंक पूरा हिसाब देगा। सूद सहित निश्चित अवधि में राशि को लौटाया जाएगा।
विज्ञापन