फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fraud by a private finance company in Nithar Kullu

Fraud: फाइनेंस कंपनी लोगों की मेहनत की कमाई लेकर फुर्र, दो साल पहले खुला था कार्यालय और एटीएम

Thu, 27 Jun 2024 08:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Jun 2024 08:13 PM IST
सार

दो साल पहले एक निजी फाइनेंस कंपनी ने नित्थर में कार्यालय खोला, लेकिन अब वो फरार हो गई है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने इसमें पैसा निवेश किया था। यह कंपनी नित्थर के लोगों के 15 लाख रुपये लेकर भाग गई है।

विज्ञापन
Fraud by a private finance company in Nithar Kullu
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निजी फाइनेंस कंपनी नित्थर के लोगों की मेहनत की कमाई लेकर फरार हो गई है। दो साल पहले पीगो फाइनर इंडिया निधि लिमिटेड कंपनी ने नित्थर में कार्यालय और एटीएम खोला था। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने इसमें पैसा निवेश किया। किसी ने बचत खाता तो किसी ने आरडी और कई अन्य योजनाएं चलाईं।

विज्ञापन


इस कंपनी का एमडी गुरप्रीत सिंह, पुत्र हरबंस सिंह, भामड़ी लुधियाना का रहने वाला है। इसके खिलाफ लोगों ने नित्थर पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज की है। यह कंपनी नित्थर के लोगों के 15 लाख रुपये लेकर भाग गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सतपाल के तीन लाख, नवासी हजार, शिल्पा, पत्नी धर्मेंद्र ठाकुर के 1.60 लाख, सतपाल गांव चारमाला 75 हजार, पंकज गांव धनाह, इंद्र सिंह, हरदयाल, प्रवीण कुमार, संतोष ठाकुर, घरौली, सुरजीत सिंह, गुलपाल गांव चेबड़ी, श्याम लाल, वीरेंद्र कुमार, तेजस्वी शर्मा चेबड़ी सहित कई अन्य लोगों के पैसे लेकर यह कंपनी भाग गई है। डीएसपी आनी चंद्र शेखर ने कहा है कि 420 का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ढूंढ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed