फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fourtime MLA Yograj joined BJP in Shimla, Shock to Congress

सियासत: चार बार विधायक रहे कांग्रेस नेता योगराज भाजपा में शामिल, सीएम जयराम से मिलने ओक ओवर पहुंचे

Tue, 06 Sep 2022 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Sep 2022 08:55 PM IST
सार

चार बार के विधायक रहे कांग्रेस नेता योगराज मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से मिलने ओक ओवर गए। 

विज्ञापन
fourtime MLA Yograj joined BJP in Shimla, Shock to Congress
पूर्व योगराज पत्नी संग भाजपा में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है। चार बार के विधायक रहे कांग्रेस नेता योगराज मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से मिलने ओक ओवर गए। योगराज ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन ठीक ऐसे वक्त में पकड़ा है, जब दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों को तय करने के लिए कांग्रेस नेताओं के पैनल बनाए जा रहे हैं। योगराज का नाम देहरा से टिकटार्थियों के पैनल में नहीं था। पिछली बार भी उन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। वीरभद्र सिंह के करीबी पूर्व विधायक योग राज की पत्नी मधु शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा इससे पहले कांग्रेस के दो सिटिंग विधायकोें को भी अपने पक्ष में झटक चुकी है। दो निर्दलीय भी भाजपा के साथ हैं।

विज्ञापन


योगराज चार बार कांगड़ा सहकारी बैंक के निदेशक और जिला सहकारी समितियों के संघ के अध्यक्ष भी रह चुके  हैं। उन्होंने परागपुर निर्वाचन क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा था और परिसीमन के बाद उनका निर्वाचन क्षेत्र अब देहरा हो गया है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1972 में की थी। योगराज ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मजबूत नेतृत्व के कारण भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी में नई ऊर्जा आएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा हर रोज बढ़ रही है और आने वाले समय में और नेता भी इसमें शामिल होंगे। आगामी आम चुनाव में वे बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed