फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fourth class employee get promotion.

खुशखबरी: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनेंगे अब बाबू

Tue, 14 Apr 2015 09:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Apr 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
fourth class employee get promotion.

हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में तैनात लगभग 35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए बाबू (क्लर्क) बनने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे क्लर्कों के 751 पदों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नत करके भरेगी। इस खुली भर्ती परीक्षा में सभी कर्मचारी अपना भाग्य आजमा सकते हैं। हालांकि, जमा दो पास होना जरूरी है।

प्रदेश सरकार की सिफारिश पर अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए बोर्ड मई माह में कर्मचारियों की लिखित परीक्षा लेगा। जो इस परीक्षा में उत्तीर्ण होगा, वही क्लर्क बनेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में नियमानुसार क्लर्क बनने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का 20 फीसदी कोटा निर्धारित है, इसी के तहत पदोन्नति हो रही है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लंबे समय से पदोन्नति की मांग करते आ रहे थे। पिछले दो वर्षों से अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने परीक्षा नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सचिव कार्मिक एसकेबीएस नेगी ने कहा कि विभिन्न विभागों में क्लर्कों के 751 पद रिक्त चल रहे हैं। इन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नत करके भरा जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed