हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 एचएएस अधिकारी बदले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 एचएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही पांच की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह को निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अलावा सचिव एक्स सर्विसमैन कॉरपोरेशन सुखदेव सिंह को सहायक सेटलमेंट अफसर धर्मशाला, रजिस्ट्रार एचपी तकनीकी विश्वविद्यालय डॉ. विक्रम महाजन को एडीएम भरमौर चंबा, संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास ज्ञान सागर नेगी को मंडलायुक्त
शिमला के सहायक आयुक्त, एसडीएम धर्मपुर हरि सिंह राणा को रजिस्ट्रार तकनीकी विश्वविद्यालय लगाया गया है। राणा को इसके साथ ही हमीरपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
वहीं, एसडीएम पधर डॉ. आशीष शर्मा को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में संयुक्त निदेशक, सुनयना शर्मा को संयुक्त निदेशक टांडा मेडिकल कॉलेज, मंडलायुक्त शिमला की सहायक आयुक्त ईशा को संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास, सैनिक वेलफेयर में ओएसडी अनुपम कुमार को सचिव एक्स सर्विसमैन कॉरपोरेशन के साथ एसी टू डीसी हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार, एसी टू डीसी
कांगड़ा बाल कृष्ण को ओएसडी सैनिक वेलफेयर, नाहन मेडिकल कॉलेज की संयुक्त निदेशक पूजा चौहान को एसी टू डीसी बिलासपुर, एसी टू डीसी बिलासपुर चेतना खडवाल को एसडीएम कुमारसैन, टांडा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक कुलबीर सिंह राणा को एसी टू डीसी कांगड़ा, एसी टू डीसी सोलन रजनीश कुमार को सहायक सेटलमेंट अफसर अर्की लगाया गया है।
इन्हें मिली नई तैनाती
वहीं, तैनाती का इंतजार कर रहीं डॉ. प्रियंका चंद्रा को नाहन मेडिकल कॉलेज में संयुक्त निदेशक, प्रदीप कुमार को एसडीएम धर्मपुर, भानु गुप्ता को एसी टू डीसी सोलन, भुवन शर्मा को आरटीओ कुल्लू और अवनीश शर्मा को एसडीएम पधर लगाया गया है। मुख्य सचिव के आदेश पर सभी की तैनाती की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।