फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fourlane will also be built from Nauni to Taradevi in Shimla, NHAI is busy in preparing DPR.

Shimla Mataur Fourlane: नौणी से शिमला के तारादेवी तक भी बनेगा फोरलेन, एनएचएआई डीपीआर बनाने में जुटा

Sun, 17 Sep 2023 11:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 Sep 2023 11:33 AM IST
सार

शिमला-मटौर के पैकेज नंबर दो नौणी-शालाघाट फोरलेन का टेंडर भी जल्द ही एनएचएआई के मुख्यालय दिल्ली से अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। इस पैकेज पर 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
Fourlane will also be built from Nauni to Taradevi in Shimla, NHAI is busy in preparing DPR.
फोरलेन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शिमला-मटौर फोरलेन के तहत अब शालाघाट से तारादेवी तक सड़क बनाई जाएगी। पहले इसे डबल लेन विद वेवड सोल्डर बनाया जाना प्रस्तावित था। लेकिन अब एनएचएआई इसकी फोरलेन की डीपीआर बनाने में जुटा है। फोरलेन के बनने से शिमला से नौणी (एम्स) बिलासपुर की दूरी कम होगी।

विज्ञापन


मरीजों, पर्यटकों और लोगों को इसका फायदा मिलेगा। शिमला-मटौर के पैकेज नंबर दो नौणी-शालाघाट फोरलेन का टेंडर भी जल्द ही एनएचएआई के मुख्यालय दिल्ली से अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। इस पैकेज पर 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


इसको जल्द बनाने के उद्देश्य से एनएचएआई ने इसे तीन भागों पैकेज-2 ए, 2 बी और 2 सी में विभाजित किया है। अगर कोई कंपनी तय समय में इसका काम नहीं कर पाती है तो अन्य कंपनी को काम दिया जाएगा। पेड़ कम काटे जाएं इसके लिए 3.5 किलोमीटर लंबी सुरंग भी बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौणी-शालाघाट पैकेज के तीन भागों का टेंडर जल्द होगा। इसके अलावा शालाघाट-तारादेवी को भी फोरलेन बनाया जाएगा। -अब्दुल वासिद, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed