फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fourlane news shimla

कैथलीघाट-शिमला फोरलेन : शोघी के पास 700 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण शुरू

Sun, 14 Apr 2024 08:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
fourlane news shimla
एक किमी लंबा बना रहा फ्लाईओवर, पिलर का 50 फीसदी कार्य पूरा
विज्ञापन

2026 तक पूरा होगा निर्माण कार्य, लोगों की होगी सुविधा
खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कैथलीघाट-शिमला फोरलेन का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। शोघी के पास 700 मीटर लंबी सुरंग का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही एक किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फ्लाईओवर के निर्माण के लिए पिलर के निर्माण का करीब 50 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। सुरंग के निर्माण के लिए शोघी के पास पहाड़ की स्थिरीकरण का कार्य किया जा रहा है। एनएचएआई ने कंपनियों को साल 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया है।
कैथलीघाट-ढली फोरलेन शिमला को बाइपास से जोड़ेगा। इससे कैथलीघाट और ढली के बीच की दूरी करीब 40 किलोमीटर से कम होकर 28.5 किमी रह जाएगी। करीब 3,914 करोड़ की परियोजना में फोरलेन का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में कैथलीघाट से शकराल तक 1844 करोड़ की लागत से 17.5 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 20 पुल, दो टनल, एक अंडरपास, 53 क्लवर्ट, एक प्रमुख जंक्शन, दो अल्प जंक्शन, एक टोल प्लाजा बनाने का कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन

बाक्स
शकराला से ढली-मशोबरा जंक्शन तक 2070 करोड़ से बनेगा 11 किलोमीटर फोरलेन
दूसरे चरण में शकराला से ढली-मशोबरा जंक्शन तक 11 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण 2070 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इसमें तीन सुरंगें और सात पुल बनेंगे। एक 300 करोड़ रुपये की लागत से जमीन से 240 मीटर ऊपर करीब 580 मीटर विश्वस्तरीय केबल ब्रिज का निर्माण होगा। फोरलेन के बनने से शिमला में विकराल हो रही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा सेब सीजन में बागवानों के लिए फोरलेन संजीवनी साबित होगा। शिमला से चंडीगढ़ तक दो घंटे कम समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
फोरलेन का 20 फीसदी कार्य पूरा : दहिया
कैथलीघाट से ढली तक फोरलेन का 20 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शोघी के पास पुल के पिलर बना दिए गए हैं और टनल के निर्माण के लिए खोदाई की जा रही है। कंपनियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

- आनंद कुमार दहिया, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
--
स्थानीय लोग बोले, अवैध डंपिंग पर हो कार्रवाई
निर्माण कार्य से लोगों की जमीनें और घास धूल से भर गई है। इसके अलावा निर्माण कार्य से निकले मलबे की उनकी जमीन में अवैध डंपिंग की जा रही है। स्थानीय लोग उपायुक्त को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन, समस्या ज्यों कि त्यों है। रमेश, मोहन, सोहन, सुरेश, प्रणव और अंकित ने प्रशासन से आग्रह किया कि ठेकेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed