फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four years old girl drown in well at solan.

पानी लेने गई चार साल की मासूम बावड़ी में डूबी, मौत

Tue, 24 May 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी, कुठाड़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी, कुठाड़ (सोलन) Updated Tue, 24 May 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
four years old girl drown in well at solan.
बताया जा रहा है कि बच्ची इससे पहले भी ऐसे ही पानी लेने के लिए अकेले जाया करती थी। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के जिला सोलन के कृष्णगढ़ उपतहसील के गांव जतौण में एक चार वर्षीय बच्ची की पैर फिसलने से बावड़ी में डूबकर मौत हो गई। चार वर्षीय मासूम अपने घर के लिए पीने का पानी लेने बावड़ी तक अकेली ही पहुंच गई थी।

विज्ञापन


परिजनों की ओर से बच्ची को पट्टा पीएचसी में उपचार के लिए पहुंचाया गया लेकिन तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। नायब तहसीलदार गोविंद सिंह बाली ने पीड़ित परिवार के घर का दौरा कर उन्हें पांच हजार रुपये फौरी राहत दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोयला पंचायत के जतौण गांव की चार वर्षीय चांदनी पुत्री शेर सिंह सोमवार को करीब 11.15 बजे घर से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थिति बाबड़ी की ओर बर्तन लेकर अकेले ही निकल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्ची इससे पहले भी ऐसे ही पानी लेने के लिए अकेले जाया करती थी। सोमवार को भी बच्ची जब बावड़ी के पास पानी भरने पहुंची तो अचानक उसका पैर फिसल गया। इस कारण बच्ची बावड़ी में जा गिरी।

इस दौरान किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। परिवार के लोगों को जब काफी समय तक बच्ची के न आने का एहसास हुआ तो वह बावड़ी की ओर भागे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों ने बच्ची को 15 किलोमीटर दूर पटटा पीएचसी में पहुंचाया।


लेकिन तब बच्ची दम तोड़ चुकी थी। पीएचसी में डाक्टर आशीष ने चेकअप के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पूरे क्षेत्र में इस घटना से मातम छाया हुआ है। नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ गोविंद सिंह बाली ने बताया कि बच्ची के परिजनों को पांच हजार की प्रशासनिक मदद दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed