फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four vehicles gasped on circular road, traffic affected

Shimla News: सर्कुलर रोड पर चार वाहन हांफे, यातायात रहा प्रभावित

Wed, 02 Aug 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Four vehicles gasped on circular road, traffic affected
शिमला। राजधानी के सर्कुलर रोड पर एचआरटीसी बस सहित चार वाहन खराब होने से यातायात प्रभावित रहा। बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे लक्कड़ बाजार में एक ट्रक और रेलवे स्टेशन के पास पिकअप खराब हो गई।
विज्ञापन

ट्रक लक्कड़ बाजार से वाया चलौंठी होते हुए ढली की तरफ जा रहा था। इस बीच लक्कड़ बाजार की चढ़ाई पर ट्रक खराब हो गया। कुछ दूरी पर ऑकलैंड टनल के पास न्यू ओपीडी भवन के सामने एचआरटीसी ट्रैवलर खराब होने से भी यातायात प्रभावित रहा। रेलवे स्टेशन के एग्जिट प्वाइंट के पास एक पिकअप सड़क के बीचोंबीच खराब हो गई। उपनगर ढली में एक निजी होटल के सामने मोड़ पर एचआरटीसी की बस खराब हो गई। इससे यातायात प्रभावित हो गया। इस दौरान ट्रैफिक जवानों ने यातायात को एकतरफा चलाया। बारी-बारी वाहनों को भेजा गया। बाद में पुलिस क्रेन की मदद से खराब वाहनों को सड़क से किनारे हटाकर यातायात को बहाल किया गया। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article