{"_id":"5808cc0d4f1c1bf36e703fb9","slug":"four-vehicles-burnt-after-fire-breaks-out-at-shimla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला: कूड़ा फूंकने के लिए लगाई आग में खाक हुई कई गाड़ियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला: कूड़ा फूंकने के लिए लगाई आग में खाक हुई कई गाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
शिमला शहर के कोंबली बैंक के नजदीक सड़क के किनारे पार्क दो कारें और दो मोटरसाइकिल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि किसी ने कूड़ा जलाने के लिए किसी ने यहां आग लगी दी और इसने फैलकर वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन
सभी वाहन आग में लगभग पूरी तरह से जल गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इससे पहले सड़क किनारे वाहनों को जलता देख आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
आग में गाड़ियां पूरी तरह से जल गई हैं।शुरूआती जांच में सामने आया है कि किसी ने देर रात कूड़े में आग लगाई थी और रात को आग ने वहां खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
फायर ब्रिगेड ने की कोशिश मगर जल गई गाड़ियां
अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि आग भयानक हो चुकी थी और अग्निशमन की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही चारों वाहन जल चुके थे। एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।