फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा मिले : खुशाल ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन प्रभावित संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) खुशाल ठाकुर ने कहा कि सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा दिया जाए। देश के छह भाजपा शासित राज्यों की सरकारें प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा दे रही है लेकिन हिमाचल में प्रभावितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में नए क्षेत्रों को मिलाने से पहले प्रभावितों को विश्वास में नहीं लिया गया है। इससे प्रभावितों को अब पांच मीटर और जगह छोड़नी पड़ेगी और ऐसी स्थिति में प्रभावितों को अपनी जमीन छोड़नी पड़ेगी।
फोरलेन से हजारों किसान परिवार प्रभावित हैं। ठाकुर ने कहा कि राज्य में 70 नेशनल हाईवे बनाए जाने हैं और फोरलेन का निर्माण भी किया जाना है लेकिन सरकार प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा तक नहीं दे रही।
भाजपा ने सत्ता पर आने से पहले वादा किया था कि प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा। पूर्व कांग्रेस सरकार से भी समिति के नेता लगातार मामला उठाते रहे है कि प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा दिया जाए।
ठाकुर ने कहा कि फोर लेन में जाने वाली जमीन के सर्किल रेट लगाए गए हैं जबकि लोगों को मार्केट रेट के आधार पर मुआवजा तय किया जाना चाहिए था। राहत और पुनर्वास के तौर पर भी फोरलेन से प्रभावितों को कोई राहत दी गई।
जबकि ऐसे लोगों को डेढ़ लाख कीमत का आवास या पांच लाख की राशि दी जानी चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को रोजगार भी दिया जाना था। इस मौके पर महासचिव बृजेश महंत, धीरज, धर्मेंद्र ठाकुर और डॉ. अशोक भी मौजूद रहे।