शिमला के जुब्बल में 32 कमरों का चार मंजिला मकान राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की जुब्बल तहसील के तहत प्रोंठी गांव में बुधवार शाम चार मंजिला मकान में आग लग गई। देखते ही देखते सारा मकान आग की भेंट चढ़ गया है। अग्निकांड में पचास लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक 32 कमरों के चार मंजिला मकान में बुधवार शाम करीब साढे़ चार बजे आग लग गई। आग की घटना उस समय घटी, जब घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने घर से धुआं उठता हुआ देखा और इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग बुझाने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
वहीं, मकान में अधिकतर लड़की का इस्तेमाल होने की वजह से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी। इमारती लकड़ी से बना मकान देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। मकान में 32 कमरे थे, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। मकान में यशवंत नेगी पुत्र रोशन लाल नेगी परिवार सहित रहते थे। उधर, अग्निशमन केंद्र रोहड़ू के प्रभारी लायक राम शर्मा ने बताया कि आग की घटना में पचास लाख रुपये से अधिक का नुकसान आंका जा रहा है। आग बुझा दी गई है। खबर लिखे जाने तक प्रभावित परिवारों को किसी तरह की फौरी राहत नहीं दी गई थी। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की सारी जिंदगी की पूंजी पल भर में राख के ढेर में बदल गई। वहीं, अब कड़ाके की ठंड में सारा परिवार खुले आसमान के नीच आ गया है।