{"_id":"5774c6994f1c1b576179b8f7","slug":"four-players-from-himachal-in-pro-kabaddi-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो-कबड्डी में हिमाचल की बेटियों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो-कबड्डी में हिमाचल की बेटियों का जलवा
राजकुमार सेन/ सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब/ बिलासपुर
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका नेगी और रीतू नेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो-कबड्डी सीजन चार में सूबे की छह बेटियां दमखम दिखा रही हैं। हिमाचल की चार महिला खिलाड़ियों का चयन प्रो-कबड्डी में चल रहे वूमेन चैलेंज एक्जीबिशन मैचों के लिए हुआ है। इन चार खिलाड़ियों में प्रदेश की रीतू नेगी, कविता ठाकुर, प्रियंका नेगी, अंजु, ऋतु और देविका शामिल हैं। रीतू नेगी और कविता ठाकुर एक ही टीम फायर वर्डस की ओर से खेल रही हैं। जबकि देविका आइस दिवस की ओर से खेल रही हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका नेगी व प्रदेश की उभरती खिलाड़ी अंजु स्टोर्म क्वींस टीम में है, इनका मैच अभी 5 जुलाई को होना है। हिमाचल प्रदेश की महिला खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार शाम को मुंबई में खेले गए प्रो-कबड्डी के महिला खिलाडिय़ों के पहले मैच में फायर वर्डस और आइस दिवस टीमों के बीच मैच हुआ।
विज्ञापन
जिसमें फायर वर्डस की टीम ने आइस दिवस को 28-19 से पराजित किया। फायर वर्डस की ओर से हिमाचल की कविता ठाकुर और रितू नेगी ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जबकि आइस दिवस की ओर से प्रदेश की देविका ने भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
रीतू नेगी तथा प्रियंका नेगी बिलासपुर के स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल की खिलाड़ी रहीं हैं, जबकि देविका तथा कविता ठाकुर ने साई धर्मशाला में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। हिमाचल के पुरुषों सहित महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाया है। प्रो-कबड्डी में पुरुष खिलाड़ियों के साथ महिला कबड्डी खिलाड़ियों की धमाकेदार एंट्री से खेल प्रेमी गदगद हैं।
प्रो-कबड्डी में पुरुष खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहतरीन
प्रो-कबड्डी में हिमाचल प्रदेश के पुरुष कबड्डी खिलाड़ी भी बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर रहे हैं। पुणोरी पलटन से अजय ठाकुर, जयपुर पिंक पेंथर से रोहित राणा और तेलुगू टाइटंस टीम की ओर से विशाल भारद्वाज खेल रहे हैं। जबकि बंगाल वारियर्स टीम की ओर से विनीत भी प्रो-कबड्डी में खेल चुके हैं।
5 जुलाई के मैच का बेसब्री से इंतजार
प्रियंका नेगी के पिता कंवर सिंह नेगी, ऋतु नेगी के पिता जवाहर सिंह, नरेश पराशर, अतर सिंह नेगी, मीत सिंह ठाकुर, यशपाल राणा, कबड्डी कोच रहे हीरा सिंह ठाकुर, ग्यार सिंह नेगी और रंगीलाल तोमर ने कहा कि सिरमौर की बेटियां नाम रोशन कर रही हैं।
प्रो कबड्डी में प्रियंका और ऋतु की टीमें 5 जुलाई को आमने-सामने होगी। स्टार स्पोटर्स-3 चैनल में मैच दिखाए जा रहे हैं। इस मैच का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।