फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four Person Killed in Car Accident at Rajgarh, Sirmaur.

हिमाचल: राजगढ़ के पास खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत

Sat, 29 Apr 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर Updated Sat, 29 Apr 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
Four Person Killed in Car Accident at Rajgarh, Sirmaur.

हिमाचल के जिला सिरमौर में शुक्रवार देर शाम हुए दो सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। पहला हादसा सोलन और सिरमौर की सीमा पर स्थित ज्ञान कोट के पास हुआ। यहां एक बोलेरो के खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं दूसरा हादसा रेणुका- सतोंन मार्ग पर हुआ। एक इयोन कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े 8 बजे बासाधर की तरफ आ रही एक बोलेरो कार नेरी पुल के समीप ज्ञानकोट नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। इससे बोलेरो सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे स्थानीय लोगों की मदद से सोलन अस्पताल ले जाया गया। मृतकों में रमेश (55), मनोज (28), गोपाल (53) निवासी बडोठ (बसाधार) और वीरेंद्र 38 निवासी छ्वान शामिल है। घायल पुनीत को शिमला रेफर किया गया है।

डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने सड़क दुर्घटना की पुष्टि की है। अभी तक ये पता नही चल पाया है कि वाहन में कुल कितने लोग सवार थे। उधर, सतौन- रेणुका जी मार्ग पर सतौन से लगभग 10 किमी दूर भजोन में शुक्रवार शाम को साढ़े 8 बजे एक इयोन कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कार में दो युवक सवार थे जिसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को चोटें आई हैं। शुक्रवार शाम को 2 युवक  दिनेश(20) और बिट्टू (22) इऑन कार में भजोन से सतौन की और आ रहे थे।


भजोन बस स्टैंड के पास कार अनियंत्रित हो कर लगभग 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार के गिरने की आवाज ग्रामीणों को सुनाई दी। ग्रामीण प्रदीप कुमार ने बताया कि आवाज सुनते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने दोनों युवकों को कड़ी मशकत के बाद सड़क तक पहुंचाया। दिनेश की मौके पर गई मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed