फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six people died in a road accident at sundernagar

सुंदरनगर के कांगू में टैंपो ट्रैवलर पलटी, छह की मौत, आठ लोग घायल

Tue, 12 Dec 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सुंदरनगर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला,सुंदरनगर(मंडी) Updated Tue, 12 Dec 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
six people died in a road accident at sundernagar

जिला मंडी में सुंदरनगर के कांगू में टैंपो ट्रैवलर पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कांगू के पास सुंदरनगर से अंबाला लौट रही बारातियों से भरी टैंपो ट्रैवलर एक बाइक सवार को बचाते 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। 

विज्ञापन


इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हैं। गंभीर हालत में चार लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वाहन में कुल 14 लोग सवार थे। हादसे में दूल्हे की मां, बुआ और फूफा की मौत हो गई जबकि पिता घायल हैं।
विज्ञापन


हादसे के शिकार सभी लोग अंबाला शहर के हाउस नंबर 1323 सेक्टर 9 निवासी हरीश सेठी के बेटे की शादी के लिए रविवार शाम को सुंदरनगर पहुंचे थे। सोमवार सुबह 11 बजे विदाई समारोह के बाद वर पक्ष के रिश्तेदार टैंपो ट्रैवलर में सवार होकर अंबाला के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने ये बताया हादसे का कारण

six people died in a road accident at sundernagar

पुलिस में दिए बयान में घायल चालक विक्रम सिंह ने बताया कि करीब 11.45 बजे जैसे ही वाहन कांगू के पास पहुंचा तो गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाते हुए चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि ट्रैवलर चालक के बयान पर पुलिस मोटरसाइकिल सवार की तलाश कर रही है।

कांगू हादसे में इनकी गई जान

six people died in a road accident at sundernagar

1. महेंद्र पाल डक्कर, मकान नंबर 202, सेक्टर-10 अंबाला शहर
2. संतोष रानी, पत्नी महेंद्र पाल डक्कर, मकान नंबर 202, सेक्टर-10 अंबाला शहर
3. नीलम सेठी पत्नी हरीश सेठी, मकान नंबर 1323, सेक्टर-9 अंबाला शहर
4. धर्मपाल कुमार पुत्र जीवन दास कुमार, निवासी सेक्टर-8 अंबाला शहर
5. रविंद्र कुमार पुत्र मेला राम निवासी पंचकूला
6. शशी ओबराय पत्नी चंद्र प्रकाश, मकान नंबर 204, सेक्टर-10 अंबाला शहर

हादसे में घायलों की सूची

six people died in a road accident at sundernagar

1. हरीश सेठी पुत्र जीवन दास सेठी निवासी मकान नंबर 1323, सेक्टर-9 अंबाला शहर
2. गुरदीप सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी मडौली कला डा. मरिंडा तहसील चमकौर साहिब जिला रोपड़
3. गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी मडौली कला तहसील चमकौर साहिब, जिला रोपड़
4. रंजू पत्नी रविंद्र कुमार, निवासी रायपुररानी पंचकूला
5. रीमा देवी पत्नी नरेश बतरा निवासी मकान नंबर 3491/2 पटेल रोड, अंबाला शहर
6. प्रियेश ठाकुर पुत्र योगेंद्र ठाकुर निवासी राम हाउस सुलतान गंज, पटना बिहार
7. दर्शना देवी पत्नी धर्मपाल निवासी मकान नंबर 652 न्यू मॉडल कालोनी, अंबाला शहर
8 विक्रम सिंह (ट्रैवलर चालक) पुत्र कृपाल सिंह निवासी मकान नंबर-8, पूजा बिहार अंबाला शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed