फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four Nomination in panchayat election

Shimla News: पंचायत उपचुनाव में 25 पदों के लिए चार नामांकन

Fri, 14 Apr 2023 01:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Four Nomination in panchayat election
शिमला। पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए वीरवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। इसमें पंचायत समिति सदस्य बढाल और बसंतपुर खंड की पंचायत देओला, जुब्बल की बरथा तथा टुटू खंड की भलोह वार्ड सदस्य के लिए प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिला में पंचायतीराज में रिक्त पड़े पदों के लिए पंचायत समिति सदस्य तथा उपप्रधान पद के एक-एक और वार्ड मेंबर के 23 पदों के लिए 18 अप्रैल तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 19 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इच्छुक प्रत्याशी 21 अप्रैल को दोपहर बाद 3:00 बजे तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसी दिन स्वतंत्र चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। मतदान 2 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक करवाया जाएगा। उपप्रधान एवं पंच के 2 मई और पस सदस्य के 6 को नतीजे आएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के उप-निर्वाचन में नामांकन प्रक्रिया की शुरू हो गई है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed