फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four labourer unconscious due to fire in cables at mandi project.

प्रोजेक्ट की टनल में केबल जलने से बनी गैस, कई मजदूर बेहोश

Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लडभड़ोल (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, लडभड़ोल (मंडी) Updated Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four labourer unconscious due to fire in cables at mandi project.
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लडभड़ोल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला मंडी में निर्माणाधीन सौ मेगावाट क्षमता के चूला प्रोजेक्ट की टनल में वीरवार सुबह विद्युत केबल जलने से चार श्रमिक बेहोश हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लडभड़ोल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद एक श्रमिक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चूला प्रोजेक्ट की टनल में कंकरीट का काम चल रहा है।
विज्ञापन


वीरवार सुबह करीब पौने नौ बजे निर्माणाधीन टनल के अंदर विद्युत केबल जल गई। जिससे टनल के अंदर धुआं फैल गया। तारों के जलने से निकली गैस से टनल में काम कर रहे चार मजदूर बेहोश हो गए। इसके बाद श्रमिकों को एंबुलेंस से उपचार के लिए लडभड़ोल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तारों में आग लगने से बनी गैस, बेहोश हुए मजदूर

Four labourer unconscious due to fire in cables at mandi project.
गंभीर रूप से एक घायल को टांडा मेडिकल रेफर किया गया। - फोटो : अमर उजाला

गंभीर रूप से एक घायल को टांडा मेडिकल रेफर किया गया। जबकि तीन का सीएचसी लडभड़ोल में ही इलाज चल रहा है।  सुपरवाइजर फतेह चंद ने बताया कि श्रमिक डे शिफ्ट में काम कर रहे थे। प्रोजेक्ट में टनल बनाने का काम अबीर कंपनी कर रही है।

कंपनी के महाप्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे टनल के अंदर बिजली की तारों में आग लगने के कारण गैस बनी है। जिससे चार मजदूर बेहोश हो गए। जिसमें गणेश गिरी गांव रूलपा डाकघर लंबाग तहसील फलकी नेपाल, मनी राम गांव चेसापानी डाकघर सेरी जिला सुरखते नेपाल, बालम राम गांव सलूणी जिला चंबा और लक बहादुर गांव गुनसा जिला सिंधू पवल नेपाल बेहोश हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इन लोगों को कंपनी की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार सहायता देकर लडभड़ोल लाया गया है। उपचार के लिए सीएचसी के डा. बीए भट्ट ने मजदूर गणेश गिरी को टांडा के लिए रेफर किया। लडभड़ोल चौकी प्रभारी संदीप अवस्थी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Published By Ashok Chauhan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed