फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four Killed One Injured After Car Falls Into Gorge In Nerwa Shimla Himachal Pradesh

Shimla Accident: शिमला के नेरवा व पांवटा के धौलाकुआं में सड़क हादसों में छह युवकों की मौत

Thu, 09 Mar 2023 07:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहडू)/पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहडू)/पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Mar 2023 07:11 PM IST
सार

बाबली ढांक में कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Four Killed One Injured After Car Falls Into Gorge In Nerwa Shimla Himachal Pradesh
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

होली के दिन बुधवार को शिमला जिले के नेरवा और सिरमौर जिले में पांवटा के धौलाकुआं में हुए सड़क हादसों में छह युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर दोनों हादसों के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हादसों के चलते होली की खुशियां गम में बदल गईं। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने बताया कि नेरवा से पांच किलोमीटर दूर केदी के निकट ऑल्टो कार में सवार सभी पांच लोग कनाहाल से नेरवा की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


बाबली ढांक में कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में अक्षय (18) पुत्र ओम प्रकाश निवासी भरटाओं, ऋतिक (18) पुत्र संत राम, निवासी पवान, आशीष (19) पुत्र अमर सिंह निवासी शिरीन और लकी (23) की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतकों को खाई से निकाल कर सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया।
विज्ञापन


उधर, पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-7 पर धौलाकुआं के समीप एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतकों में अजय (25), पुत्र रणवीर, निवासी भारापुर, पांवटा और मनदीप (26), पुत्र किशन लाल निवासी बिजलाई, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर, हरियाणा शामिल हैं। घायल अमित (22) निवासी भारापुर, पांवटा का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक को हिट करने के बाद वाहन चालक नाहन की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मांगी निष्पक्ष जांच
मृतक अजय के बड़े भाई शिव कुमार ने बताया कि अजय अपने दोस्तों अमित, प्रदीप, मोहित और मनदीप के साथ होली खेलने गए थे। इसके बाद टोकियों बाता नदी में नहाने चले गए। वहां कुछ लोगों ने उनसे मारपीट की थी।


शिव कुमार का आरोप है कि मारपीट के आरोपी लड़कों ने ही बाद में वाहन से धौलाकुआं के समीप बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने पुलिस से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। माजरा थाना पुलिस हादसे की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed