फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four killed in Road accident in Himachal.

हिमाचल: ट्रैक्टर और पिकअप के खाई में गिरने से चार की मौत, 7 घायल

Sat, 30 Jul 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Jul 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
Four killed in Road accident in Himachal.
चंबा में ट्रैक्‍टर के खाई में लुढ़कने से दो लोगों की मौत हो गई है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में अलग अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। चंबा में ट्रैक्‍टर के खाई में लुढ़कने से दो लोगों की मौत हो गई है। यहां उपमंडल सलूणी के चकोली-संघणी मार्ग पर शुक्रवार को एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होकर स्यूल खड्ड में जा गिरा।

विज्ञापन


इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। मृतकों की पहचान शब्बीर पुत्र असदुजा निवासी भसूआ पंचायत सनूह व कंठ पुत्र शंभू पंचायत सनूह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घायलों में चालक अख्तर पुत्र मंगतू निवासी भांदल, विक्की निवासी भलेई, अशोक व विरेंद्र निवासी भांदल के रूप में हुई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल चंबा रेफर कर दिया है। ट्रैक्टर चकोली की तरफ जा रहा था, इस दौरान भांदल के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्यूल खड्ड में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर के गिरने की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल पर पहुंचे व बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और प्रशासन को भी सूचित कर दिया। पुलिस की टीम ने मौके पर आकर चश्मदीदों के ब्यान दर्ज किए तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया।

मनाली में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत

Four killed in Road accident in Himachal.
चंबा में हुए हादसे के बाद घायलों को बाहर निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

मनाली के पास एक ट्रैक्टर के पलटने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अलेउ निवासी चंद्रेश ने ट्रैक्टर हादसे को लेकर पुलिस में केस दर्ज कराया है।

उसने पुलिस को बताया कि वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ ट्रैक्टर पर सोलंगनाला की ओर जा रहा था। नहेरू कुंड के पास चालक ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो बैठा जिस कारण वह सड़क पर पलट गया। हादसे में चारों ही सवार घायल हो गए।

सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन लोगों की हालत में सुधार है। वहीं ट्रैक्टर में सवार यूपी निवासी 45 वर्षीय प्रकाश की अस्पताल में मौत हो गई। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके लिए हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमंद किए जा रहे हैं। वहीं दुर्घटनाग्रसत ट्रैक्टर की मेकेनिकल रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है।

पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

Four killed in Road accident in Himachal.
सिरमौर के उपमंडल संगडाह में एक पिकअप के घासनी में लुढ़कने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

सिरमौर के उपमंडल संगडाह में एक पिकअप के घासनी में लुढ़कने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दो घायलों को राजगढ़ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसा वीरवार शाम पौने पांच बजे उस समय पेश आया जब देवामानल से आलू लेकर नौहराधार जा रही एक पिकअप उलाना के समीप तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर 30 मीटर नीचे घासनी में गिर गई।

पिकअप में चार लोग सवार थे। पिकअप में सवार 38 वर्षीय सदराड़ा निवासी संगीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि देवामानल निवासी 37 वर्षीय चालक वीरधन व 26 वर्षीय तेजवीर सहित छोडभोगर निवासी 38 वर्षीय बबीता हादसे में घायल हो गए जिन्हें 108 की सहायता से नौहराधार पीएचसी में उपचार के लिए लाया गया।

यहां वीरधन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि बबीता व तेजवीर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें राजगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार नौहराधार हीरा सिंह ने मौके का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार तथा घायलों को 5-5 हजार रुपये की राशि प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed