फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four family member died in bolero camper accident kinnaur

हादसे में बुझ गए चार घरों के इकलौते चिराग

Sun, 22 May 2016 09:45 AM IST
सुरजीत नेगी/अमर उजाला, छोटा कंबा (किन्नौर)
सुरजीत नेगी/अमर उजाला, छोटा कंबा (किन्नौर) Updated Sun, 22 May 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
Four family member died in  bolero camper accident kinnaur
इस हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है। - फोटो : अमर उजाला

बहन की शादी से खुशी-खुशी लौट रहे युवकों को क्या पता था कि वे घर पहुंचने से पहले ही काल का ग्रास बन जाएंगे। घर में टकटकी लगाए बैठे बूढे़ मां-बाप भी उनके सकुशल आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन लाडलों की मौत की खबर ने उन्हें पूरी तरह झकझोर कर रख दिया। किन्नौर जिले के छोटा कंबा संपर्क मार्ग पर हुए हादसे में चार घरों के इकलौते चिराग बुझ गए। चारों युवक बूढ़े मां-बाप का सहारा थे। हादसे में एक युवक पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन


सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। अपनों को खोने के गम में हर आंख नम है। हादसे की सूचना मिलते ही कई लोग रोते-चिल्लाते घटनास्थल पर पहुंच गए थे। हादसे का शिकार युवक बेई गांव में शादी से वापस घर लौट रहे थे। घर से तीन किलोमीटर पीछे हादसे में 13 युवक अकाल मौत के मुंह में समा गए। वाहन में सवार पांच युवकों में से चार की मौत हो गई, जबकि एक युवक सुरक्षित है।
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुआ दुर्गा सिंह अपनी बहन प्रेमलता की शादी से लौट रहा था। शनिवार को उसकी बहन का दलोज था। बहन का दलोज करवाने से पहले ही काल का ग्रास बन गया। उसके पिता हमीर चंद और माता इंद्रा देवी अपने इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गए। वहीं, दीपक के बूढ़े मां-बाप को सहारा देने वाला अब कोई नहीं है। उसने अभी शादी भी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता रमेश और मां सुनीता बेटे की मौत से पूरी तरह टूट गए हैं। पवन कुमार भी पिता भोला और मां चंद्रकला को हमेशा के लिए दुनिया से अलविदा कर गया। रविंद्र सिंह अपने दो छोटे बच्चों और बूढ़ी मां को छोड़ गया है। बूढ़ी मां को बेटे के खोने साथ पोतों को पालने की चिंता सता रही है। सभी युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दुर्गा सिंह के साथ उसकी बहन की शादी से खुशी-खुशी घर लौट रहे थे।

किन्नौर हादसे में इनकी गई जान

Four family member died in  bolero camper accident kinnaur
एसएपी किन्नौर खुशाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताया है। - फोटो : अमर उजाला

श्रवण कुमार (31) निवासी शोरंग, रविंद्र कुमार (32) निवासी शोरंग, संजीव कुमार (34) निवासी बड़ाकंबा, पवन कुमार (18) बड़ाकंबा, दीपक (24) बड़ाकंबा, श्रवण कुमार (28) बड़ाकंबा, योगेश कुमार (18) छोटाकंबा, दुर्गा सिंह (24) बड़ाकंबा, राजेंद्र कुमार (23) बड़ाकंबा, वाहन चालक मुकेश कुमार (25) बड़ाकंबा, अरविंद (16) निवासी ख्यूंच कूट तहसील रामपुर और अभिषेक (18) गांव घरशु, हरि कृष्ण (25) बड़ाकंबा की मृत्यु रामपुर अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई। घायल की पहचान उदय सिंह (24) बड़ाकंबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने धारा 304, 279 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। एसएपी किन्नौर खुशाल शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिए हैं। उधर, विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, उमेश नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, सूरत नेगी ने हादसे पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed