फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four employees questioned in accounts officer's suicide case

Shimla News: लेखा अधिकारी के आत्महत्या मामले में चार कर्मियों से पूछताछ

Tue, 12 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four employees questioned in accounts officer's suicide case
अधिकारी के व्यवहार, काम के माहौल समेत कई सवाल पूछे, आने वाले दिनों में अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
विज्ञापन

फाइलों पर अधिकारी की नोटिंग की भी हो रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम के उपनियंत्रक एवं लेखा अधिकारी रामेश्वर शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने लेखा शाखा के चार कर्मचारियों से पूछताछ की है। चारों कर्मचारी रामेश्वर शर्मा के अधीन काम करते थे।
पुलिस ने चारों कर्मचारियों से अधिकारी के व्यवहार, काम के माहौल समेत कई सवाल किए। सोमवार और मंगलवार दोनों दिन कर्मचारियों से सवाल जवाब किए गए हैं। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ करके यह जानने की कोशिश कर रही है कि रामेश्वर शर्मा कहीं कार्यालय के कामकाज या अन्य कारणों से मानसिक तनाव में तो नहीं थे। आने वाले दिनों में नगर निगम के अधिकारियों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले पुलिस लेखा शाखा का रिकॉर्ड भी कब्जे में ले चुकी है। इसमें लेखा कार्यालयों की फाइलों के साथ ही अधिकारी की नोटिंग भी शामिल है। पुलिस इस रिकॉर्ड का आकलन करके लेखा अधिकारी के कामकाज और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। रिकॉर्ड से पुलिस अधिकारी की लिखावट के नमूनों का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

रामेश्वर शर्मा ने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की वजह गंभीर मानसिक तनाव और व्यक्तिगत कारण बताए हैं जबकि उनके बेटे ने पुलिस को दिए बयान में कार्यालय के कारणों को इसकी वजह बताया है। यही वजह है कि अब इस मामले में नगर निगम की लेखा शाखा के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की भूमिका की जांच कर रही है। रामेश्वर शर्मा नगर निगम में आए छह महीने का समय ही हुआ था। अब पुलिस इस बात की गुत्थी सुलझाने में लगी है कि आखिरकार इतने कम समय में ऐसा क्या हुआ कि उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की है। इसकी भी पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। वहीं फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोन कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

रामेश्वर शर्मा की फोन कॉल डिटेल के जरिये भी पुलिस उनसे लगातार संपर्क में रहने वालों का रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि इससे मामले को सुलझाने में मदद मिल सके। मामला 8 मई का है जब रामेश्वर शर्मा सुबह कार्यालय आए और यहां से बाद में आधे दिन की छुट्टी लेकर घर चला गया। दोपहर के समय जब उनकी पत्नी घर पहुंची तो उन्होंने अधिकारी को फंदे से लटके देखा। आननफानन में उन्हें आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसको लेकर पुलिस थाना छोटा शिमला में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article