खाई में लुढ़की बोलेरो कैंपर, 4 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला और सिरमौर की सीमा पर स्थित ढाई की धार नामक स्थान पर बोलेरो कैंपर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में तीन शिमला और एक सिरमौर के शिलाई का रहने वाला था। हादसा सुबह नौ बजे हुआ। कैंपर भालु से कुपवी की ओर जा रही थी।
इसमें कुल चार लोग सवार थे। ढाई की धार के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। हादसे में कैंपर में सवार सभी लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे।
परिजनों को 10-10 हजार की राहत
राजेश कुमार (22), विरेंद्र शर्मा (28) तथा कमलेश (30) शिमला के भालु गांव के रहने वाले थे। चालक बलबीर सिंह (32) शिलाई क्षेत्र के गंगटोली गांव का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही कुपवी से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से सभी शवों को सड़क तक पहुंचाया गया।
शवों का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर इन्हें परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही कुपवी के तहसीलदार विवेक नेगी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 10-10 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।