हिमाचल में डेंगू की दस्तक, कई मरीज सामने आने से हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बाद अब हिमाचल में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दो मरीज सिरमौर और दो ऊना जिले में पाए गए हैं। इस सीजन में अब तक डेंगू के कुल 10 मरीज सामने आ चुके हैं। डेंगू की दस्तक के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सिरमौर में डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। एक मरीज को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। डायग्नोज करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज में डेंगू की पुष्टि की है।
दूसरे मरीज सतौन निवासी बुजुर्ग का भी लंबे समय से बुखार नहीं टूट रहा था। परिजन उसे देहरादून के एक अस्पताल ले गए। वहां डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज वहीं उपचाराधीन है। डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के चिकित्सा अधीक्षक डा. केके पराशर ने बताया कि उपचार के बाद डेंगू के मरीज को छुट्टी दे दी गई है।
यहां जानिए क्या करें, क्या न करें
उधर, जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते गांव लालसिंगी की 16 वर्षीय किशोरी और हरोली के युवक में भी डेंगू पाया गया। दोनों को ऊना अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। ऊना जिला में अब तक करीब 8 मामले सामने आ चुके हैं। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए अस्पताल में विशेष वार्ड की व्यवस्था की गई है।
क्या करें, क्या न करें
डा. केके पराशर के अनुसार तेज बुखार होने पर मरीज को तुरंत चिकित्सीय सहायता लेनी चाहिए। अस्पतालों में डायग्नोज किट हैं और दवाइयां भी उपलब्ध हैं। लोग हॉफ टी शर्ट और हाफ पेंट पहनकर न घूमें। डेंगू मच्छर सुबह और शाम के समय सक्रिय रहता है। खड़े पानी के समीप न टहलें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।