फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four dengue Case reported in Himachal.

हिमाचल में डेंगू की दस्तक, कई मरीज सामने आने से हड़कंप

Tue, 20 Sep 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 20 Sep 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
Four dengue Case reported in Himachal.

दिल्ली के बाद अब हिमाचल में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दो मरीज सिरमौर और दो ऊना जिले में पाए गए हैं। इस सीजन में अब तक डेंगू के कुल 10 मरीज सामने आ चुके हैं। डेंगू की दस्तक के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सिरमौर में डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। एक मरीज को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। डायग्नोज करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज में डेंगू की पुष्टि की है।
विज्ञापन


दूसरे मरीज सतौन निवासी बुजुर्ग का भी लंबे समय से बुखार नहीं टूट रहा था। परिजन उसे देहरादून के एक अस्पताल ले गए। वहां डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज वहीं उपचाराधीन है। डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के चिकित्सा अधीक्षक डा. केके पराशर ने बताया कि  उपचार के बाद डेंगू के मरीज को छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए क्या करें, क्या न करें

Four dengue Case reported in Himachal.

उधर, जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते गांव लालसिंगी की 16 वर्षीय किशोरी और हरोली के युवक में भी डेंगू पाया गया। दोनों को ऊना अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। ऊना जिला में अब तक करीब 8 मामले सामने आ चुके हैं। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए अस्पताल में विशेष वार्ड की व्यवस्था की गई है।
 
क्या करें, क्या न करें
डा. केके पराशर के अनुसार तेज बुखार होने पर मरीज को तुरंत चिकित्सीय सहायता लेनी चाहिए। अस्पतालों में डायग्नोज किट हैं और दवाइयां भी उपलब्ध हैं। लोग हॉफ टी शर्ट और हाफ पेंट पहनकर न घूमें। डेंगू मच्छर सुबह और शाम के समय सक्रिय रहता है। खड़े पानी के समीप न टहलें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed