फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four day strike in public sector banks from 25th to 28th feb.

निपटा लें काम, बैंकों में चार दिन की हड़ताल

Tue, 03 Feb 2015 10:52 PM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
four day strike in public sector banks from 25th to 28th feb.

वेतनवृद्धि की मांग को लेकर प्रदेश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी 25 से 28 फरवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। मंगलवार को नई दिल्ली में इंडियन बैंक एसोसिएशन के साथ हुई बैंक यूनियनों की बैठक बेनतीजा रही है। आईबीए 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 13 प्रतिशत की वेतनवृद्धि दे रही है।

विज्ञापन


लेकिन बैंक यूनियनें 20 प्रतिशत की वेतनवृद्धि मांग रही हैं। बैंक यूनियनों ने 25 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी को घटाया है लेकिन आईबीए इसे मानने को तैयार नहीं है। बैंक कमचारियों की वेतन समीक्षा नवंबर 2012 से लंबित है। गौर हो कि करीब दो साल से वेतनवृद्धि की मांग को लेकर सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बेनतीजा रही इंप्लाइज फेडरेशन के साथ हुई बैठक

four day strike in public sector banks from 25th to 28th feb.

हिमाचल प्रदेश बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया है कि यूनाइटेड फेडरेशन आफ बैंक इंप्लाइज की मंगलवार को नई दिल्ली में इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के साथ वार्ता हुई। लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। इसके चलते यूनाइटेड फेडरेशन आफ बैंक इंप्लाइज के आह्वान पर 25 से 28 फरवरी तक हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है।

इसके बाद भी अगर आईबीए ने मांगें नहीं मानी तो 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन 13 फीसदी वेतन वृद्धि की पेशकश के पुराने रुख पर अड़ा हुआ है। जबकि यूनियन ने अपनी मांग को कम कर 20 फीसदी कर दिया, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed