Kullu: बेस कैंप से सुरक्षित बचाकर मणिकर्ण पहुंचाए चार पर्वतारोही
टिब्बा से लापता चार ट्रैकर मणिकर्ण पहुंचा दिए गए हैं। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और खेल संस्थान (एबीआईएमएएस) मनाली का 20 सदस्यीय दल ट्रैकरों को लेकर पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समुद्रतल से करीब 17,000 फीट ऊंचे मलाणा के अली रत्नी टिब्बा से लापता चार ट्रैकर मणिकर्ण पहुंचा दिए गए हैं। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और खेल संस्थान (एबीआईएमएएस) मनाली का 20 सदस्यीय दल ट्रैकरों को लेकर पहुंचा। यह लोग 23 अगस्त को मलाणा गांव से अली रत्नी टिब्बा के लिए रवाना हुए थे। इस बीच सात सितंबर को सुबह करीब पांच बजे 43 वर्षीय अभिजीत बानिक, 43 वर्षीय चिन्मय मंडल, 37 वर्षीय दिबाश दास तथा 31 वर्षीय बिनॉय दास क्लाइमिंग करने के लिए निकले थे। जबकि तीन लोग बैस कैंप में रुके हुए थे। क्लाइमिंग को निकले चारों पर्वतारोही को इसी दिन शाम को बैस कैंप आना था, लेकिन वह नहीं आए।
इसके बाद रसोइया लाकपा शेरपा रत्नी टिब्बा पहुंचे और कोई सुराग नहीं मिला। बाद में तीनों लोग मलाणा पहुंचे और यहां कैफे चलाने वाले पुने राम को पूरी घटना से अवगत करवाया और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन को दी। इसके बाद प्रशासन ने जमीन से बचाव दल और आसपास से वायु सेना के दो चीता हेलिकाप्टर को रेकी के लिए भेजा। रविवार को दोनों तरफ से उनकी ट्रैस किया और सोमवार को बचाव दल के साथ कसोल मणिकर्ण पहुंच गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंध खेल संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि चारों पर्वतरोही को बचाव की मणिकर्ण पहुंचाया गया है।