{"_id":"640f37fc0ac4eff8c40ff01d","slug":"four-candidates-caught-copying-in-sos-exam-center-chandpur-school-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एसओएस परीक्षा केंद्र चांदपुर स्कूल में नकल करते पकड़े चार अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एसओएस परीक्षा केंद्र चांदपुर स्कूल में नकल करते पकड़े चार अभ्यर्थी
Tue, 14 Mar 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:00 AM IST
सार
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते ने औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंची और चार नकल के मामले दर्ज किए। सोमवार को पूरे प्रदेश में दोपहर के सत्र में स्टेट ओपन स्कूल की गणित विषय की परीक्षा करवाई गई।
विज्ञापन
नकल करते पकड़ा विद्यार्थी(सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट ओपन स्कूल के परीक्षा केंद्र दोहला वैली इंटरनेशनल स्कूल चांदपुर में 10वीं कक्षा के चार अभ्यर्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते ने औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंची और चार नकल के मामले दर्ज किए। सोमवार को पूरे प्रदेश में दोपहर के सत्र में स्टेट ओपन स्कूल की गणित विषय की परीक्षा करवाई गई।
विज्ञापन
जिला शिक्षा विभाग की प्रारंभिक शिक्षा विंग के उड़नदस्ते ने चार अभ्यर्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक राजकुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ स्कूलों में नियमित निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान करीब ढाई बजे चांदपुर के दोहला वैली इंटरनेशनल स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे। जब वहां पर विद्यार्थियों की जांच की गई तो चार अभ्यर्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन