{"_id":"67027698d7a5c76e5e040397","slug":"four-accused-arrested-shimla-news-c-19-sml1001-420754-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कार्ट रोड और बालूगंज में चिट्टे के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कार्ट रोड और बालूगंज में चिट्टे के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने कार्ट रोड और बालूगंज में दो अलग-अलग मामलों में चार युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार पहला मामला कार्ट रोड का है। यहां पर पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी कार सवार दो युवकों की तलाशी ली तो 6.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों की पहचान कमल निवासी फागली और मुकेश निवासी कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरे मामले में स्पेशल की टीम ने बालूगंज थाना के अंतर्गत शिमला-सोलन मार्ग पर मानसिक रोगी अस्पताल के समीप नाकेबंदी के दौरान दो युवकों से 9.910 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपी पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले हैं। उनकी पहचान हरप्रीत और रणजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी के अनुसार पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।